श्री गणेश जी की आरती

विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा में उपयोगी गणेश जी की आरती ।

Ganesh Aarti

जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥

एक दन्त दयावन्त,
चार भुजाधारी ।
माथे पर तिलक सोहे,
मूसे की सवारी ॥

पान चढ़े, फूल चढ़े
और चढ़े मेवा।
लडुवन का भोग लगे,
संत करे सेवा ॥

जय गणेश, जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥

अंधन को आँख देत,
कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत,
निर्धन को माया ॥

सुर श्याम शरण आये,
सफल कीजै सेवा।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥

जय गणेश, जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥

Leave a Comment